
MADHUBANI:- रहिका के एसआई और चौकिदार पर हमला मामले में 5 अपराधी गिरफ्तार, अवैध हथियार,जिदा कारतूस और ब्राउन शुगर बरामद
मधुबनी- 20 जुलाई। पुलिस अगर चाह ले, तो अपराधी घटना को अंजाम देने से घबराएंगे। क्यों कि बिगत 16 जुलाई को एनएच 27बी पर मध्य रात्रि समय एक बाईक पर सवार तीन अपराधियों ने रहिका थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रूपक कुमार एवं चौकिदार को रोक कर मोबाइल छीनने का प्रयास किया तथा पुलिस अवर निरीक्षक को घायल कर दिया। जिस मामले का महज चार दिनों खुलासा करते हुए मधुबनी पुलिस ने बलांट गांव के पास से एक बगीचे से पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया। उक्त सभी अपराधी दरभंगा जिला के रैयाम थाना क्षेत्र एवं मधुबनी जिला के सकरी थाना क्षेत्र निवासी हैं। साथ ही उन सभी अपराधियों के पास से एक देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, 46 ग्राम ब्राउन शुगर, चार मोबाईल एवं एक लूटी गई एक बाईक बरामद किया। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालया में आयोजित प्रेस वार्ता में एसएसपी योगेन्द्र कुमार ने दी।
एसएसपी ने बताया कि उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए, मैं स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया था। तथा अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01 के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। एसएसपी ने बताया कि गठित पुलिस टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचनाओं के आधार पर गहन छापामारी की जा रही थी। इसी क्रम में 18 जुलाई को रहिका थाना को सूचना मिली कि बसौली बलॉट के पास एक बगीचा में दो बाईक से पांच अपराधकर्मी इकट्टा हुए है, जो किसी बड़े अपराध को अंजाम देने वाले है। सूचना प्राप्ति उपरांत रहिका थाना की पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुची, तो सभी अपराधी पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। परंतू पर्याप्त पुलिस बल की उपस्थिति के कारण सभी पांचों अपराधियों को हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस द्वारा पूछताछ के क्रम मे पता चला कि 16 जुलाई की रात्रि रहिका थाना अन्तर्गत पुलिस अवर निरीक्षक एवं चौकीदार के साथ घटित घटना में अपराधी मनीष कुमार,अक्षय कुमार एवं उनका एक अन्य साथी संलिप्त था। पुलिस द्वारा उनकी निशानदेही पर लूटी गई बाईक को बरामद किया गया।
एसएसपी ने बताया कि अपराधियों के पास से बरामद सभी सामान को विधिवत जब्त कर गिरफ्तार सभी अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अपराधियों के खिलाफ रहिका थाना के अलावा पंडौल थाना में प्राथमिकी दर्ज है। एसएसपी ने बताया कि फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।
गिरफ्तार किए गए अपराधियों में दरभंगा जिला के रैयाम थाना क्षेत्र के छाछा गांव निवासी मनीष कुमार पासवान पिता उमेश पासवान,छाछा गांव निवासी अक्ष्य कुमार पिता ललित पासवान,छाछा गांव निवासीकृष्णा कुमार पिता उमेश पासवान,लक्ष्मीपुर पचारी गांव निवासी बोबी कुमार चौपाल पिता गंगा चौपाल एवं मधुबनी जिला के सकरी थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी रविशंकर कुमार मंडल पिता परमेश्वर मंडल शामिल है।



