
MADHUBANI: शहर का थीमेटिक पार्क यानी ‘स्वच्छ मधुबनी स्वस्थ मधुबनी’ और हरियाली संग स्वच्छता का संदेश
मधुबनी – 01 अगस्त। मधुबनी का थीमेटिक पार्क यानी ‘स्वच्छ मधुबनी स्वस्थ मधुबनी’ वाली थीम पर हरियाली और स्वच्छता का संदेश देती पार्क शहर की स्वच्छता का प्रतीक साबित हो रहा है। निश्चित रूप से शहर और जिला वासी ही नहीं देश के किसी भी हिस्से से शहर में प्रवेश करने वालों के लिए यह थीमेटिक पार्क से अपने मन-मस्तिष्क में शहर की स्वच्छता और सुंदरता का संदेश लेकर जाएगे। सकरी-मधुबनी मुख्य सड़क पर एसपी आवास के सामने से लेकर हॉस्पिटल मोड़ तक स्वच्छ मधुबनी स्वस्थ मधुबनी थीम पार्क के निर्माण पर करीब 20 लाख रुपये की लागत आई है। यह पार्क लोगों को स्वच्छता का संदेश देने लगा है। पार्क में रंग-बिरंगे लाइट के बीच झरना और उठते फव्वारा, पेवर ब्लॉक, दीवारों पर स्वच्छता पेंटिंग,पेड़-पौधे, हरियाली हर किसी को आकर्षित कर रहा है। शहर में नगर निगम द्वारा ‘स्वच्छ मधुबनी’ थीम पार्क निधि चौक के बाद दूसरा पार्क है।
नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने बताया कि थीमेटिक पार्क शहर को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करता है।सभी लोगों को अपने घर की तरह अपने शहर को स्वच्छ रखने का संकल्प लेना होगा ताकि स्वच्छता में अपनी अलग पहचान बना सके। मेयर ने बतया कि स्वच्छता हमारे जीवन का सबसे अहम हिस्सा है जो हमें अच्छा स्वास्थ्य, शुद्ध पर्यावरण और मानसिक शांति प्रदान करती है। यह बीमारियों से बचाती है। घर-समाज को भी सुंदर और बेहतर बनाती है। आसपास की सफाई, कूड़े को हमेशा कूड़ेदान में डालना, घर और मोहल्ले को साफ-सुथरा रखना, गंदा पानी इकट्ठा नहीं होने देना ताकि मच्छर के प्रकोप से बचा जा सके।



