
MADHUBANI:- दो छात्रा के आपसी विवाद में चाकूबाजी, एक छात्रा गंभीर, अस्पताल में भर्ती, मामले की जांच में जुटी पुलिस
मधुबनी- 31 जुलाई। नगर थाना क्षेत्र स्थित वाटसन हाई स्कूल परिसर में आपसी विवाद को लेकर दो छात्रा के बीच हिंसक झड़प हो गई।
मामला उस समय बिगड़ गया जब बहस के दौरान एक छात्रा ने दूसरी छात्रा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना में बिहारी यादव की पुत्री गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, वाटसन हाई स्कूल परिसर में एक निजी एकेडमी द्वारा प्रशिक्षण शिविर चलाया जा रहा था। इसी दौरान किसी पुरानी बात को लेकर दो छात्रा के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
घटना के तुरंत बाद सहपाठियों ने तत्परता दिखाते हुए जख्मी छात्रा को आनन-फानन में सदर अस्पताल मधुबनी में इलाज के लिए भर्ती कराया।
मामले में रहस्य तब गहरा गया, जब जख्मी छात्रा और उसके पिता ने घटना के कारणों पर कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर दिया।
वहीं नगर थाना पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही परिजन जख्मी छात्रा को बेहतर इलाज के लिए किसी अन्य निजी अस्पताल ले गए। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच और कारणों का पता लगाने में जुटी गयी है।



