बिहार

MADHUBANI:- खेल प्रतियोगिता का निबंधन नहीं कराने वाले स्कूल एचएम पर होगी कार्रवाई

मधुबनी-06 दिसंबर। जिला स्तरीय खेल के लिए स्कूलों के निबंधन की अंतिम तिथि 10 दिसंबर है। पर अबतक केवल 20 फीसदी स्कूलों के द्वारा ही निबंधन कराया गया है। जबकि डीएम ने सभी सरकारी स्कूलों के एचएम और शारीरिक शिक्षक को इसके लिए सख्त आदेश दिया है। स्कूलों की इस लापरवाही को देखते हुए निबंधन से वंचित स्कूल के एचएम व शारीरिक शिक्षकों को चिन्हित करने का आदेश दिया है। सोमवार को जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने खेल संचालन कमेटी से जुड़े लागों के साथ विमर्श किया। तथा डीइओ को पूरी जानकारी दी। मालूम हो कि कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार राज्य खेल प्राधिकरण तथा जिला प्रशासन मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 17 से 20 दिसम्बर 2021 तथा आठ से 10 जनवरी 2022 तक जिले के विभिन्न स्थलों पर आयोजित की जायेगी। जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने बताया कि निबंधन से छुटे स्कूल के एचएम एवं शारीरिक शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। बताया कि प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों के ज्यादा से ज्यादा सहभागिता हो,इसका निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि हर हालत में खिलाड़ियों का निबंधन 10 दिसम्बर 2021 तक कराना अनिवार्य है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button