बिहार

MADHUBANI:- शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिले ही खील उठे चेहरे, नियूक्त पत्र देने के बाद बोली मंत्री लेशी सिंह, कहा- मुख्यमंत्री जो बोलते है, उसे कर दिखाते हैं

मधुबनी- 02 नवंबर। मधुबनी जिले में नव चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए जाने को लेकर वाटसन प्लस टू उच्च विधालय परिसर में समारोह आयोजित किया। जिस में उपस्थित नव चयनित शिक्षकों में से 26 नव चयनित शिक्षकों को जिला प्रभारी मंत्री सह खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह ने अपने हाथों से नियुक्ति पत्र दिया। मौके पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्रीमती लेषी सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो बोलते है,  उसे कर दिखाते हैं। उसी का प्ररिणाम है कि आज बिहार की राजधानी के अलावा राज्य के विभिन्न जिलों में नव चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री का सपना है कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए। उन्होने कहा कि समाज एवं देश के सर्वांगीण विकास में गुरु की भूमिका अहम है। बच्चे अपने परिवार नहीं गुरु की बातों पर ही अमल करते हैं और उनके पद्चिन्हों पर चलने का हुनर सीखते हैं। इन्होंने कहा कि राज्य सरकार आर्थिक विकास, शिक्षा, रोजगार, आधारभूत संरचना के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इन्होंने नव चयनित शिक्षकों से राज्य के नव निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया। इस दौरान जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने कहा कि इन युवाओं को बड़ी जिम्मेवारी मिली है। मई से शुरू हुई इन प्रक्रियाओं को एक साथ पूरा कर लिया जाना एक मिसाल है। इन्होंने व्यक्ति निर्माण में इन चयनित गुरु का महत्वपूर्ण योगदान होगा, इसका विश्वास जताया।

मौके पर पूलिस अधीक्षक सुशील कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष बिन्दु गुलाब यादव,उप विकास आयुक्त विषाल राज,एडीएम नरेश झा, डीपीआरओ परिमल कुमार,जिला पंचायती राज पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार,डीईओ संजय कुमार,वरीय उपसमाहत्र्ता मयंक सिंह,डीपीओ जावेद आलम आदि ने भी सम्बोधित किया। बताते चले कि जिले में 2685 नव चयनित शिक्षकों ने अपनी काउंसिलिंग कराया है। परंतू नियुक्ति पत्र के लिए यहां पर 1508 शिक्षकों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। शेष 1000 शिक्षकों को पटना ले जाने की घोषणा हुई थी। हालांकि इनमें से कई शिक्षक स्वास्थ्य और अन्य कारणों से पटना नहीं जा सके। वे शिक्षक भी यहां पर पहुंचे थे। जिन्हें बाद में नियुक्ति पत्र दिया जायेगा।
Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button