मधुबनी- 27 अप्रैल। बेनीपट्टी प्रखंड के पूर्व जेडीयू अध्यक्ष शशिभूषण सिंह को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कामत ने श्री सिंह को जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत कर कहा कि श्री सिंह के राजनीतिक अनुभव का लाभ मिलेगा। बतादें कि श्री सिंह समता पार्टी के समय से ही नीतीश कुमार से जुड़े हुए है। तीन बार बेनीपट्टी में जेडीयू की कमान संभाल चुके है। श्री सिंह के मनोनीत होने पर पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप झा बासू, देवचन्द्र सिंह, देवकुमार राय, प्रेमशंकर राय, अशोक रंजन, विभूति झा, बचनू मंडल, राजेन्द्र मिश्र, फिरन चोधरी, संतोष चोधरी, डॉ अमरनाथ झा, काशीनाथ झा मंगल आदि ने बधाई दी है।
