[the_ad id='16714']

MADHUBANI:- भुतही बलान में आयी बाढ़ से कई गांवों का प्रखंड मुख्यालय से सड़क संपर्क भंग

मधुबनी- 26 अगस्त। भुतही बलान के जल अधिग्रहण क्षेत्र परोशी देश नेपाल के इलाके में लगातार हुई बारिश के बाद घोघरडीहा प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली भुतही बलान नदी में शुक्रवार की देर शाम अचानक भीषण बाढ़ आ गई। शुक्रवार की देर रात तक बाढ़ का पानी कालीपुर, गोनही टोल, बगराहा, बसुआरी, पिपरा कमलपुर, अलोला, भेलवा, करिहर, हटनी, नौआबाखर,सहोरबा,धावघाट, अमही,मैनही,निघमा,सरौती,शत्रुपट्टी सहित दर्जन भर से अधिक गांव में फैल गया है। देर रात अचानक आई बाढ़ से इन गांव के लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कालीपुर, सहोरबा एवं धावघाट में दो से तीन फीट बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस गया। जिसके घरों में पानी घुसा उसका खाने पीने की अनाज खाद्य सामग्री सहित कपड़ा व पशुचारा का काफी नुकसान हुआ है। लोग घरों में चैकी के ऊपर चैकी रखकर रात गुजरा। बाढ़ प्रभावित गांव के लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया। शनिवार सुबह धीरे-धीरे पानी उतरना शुरू हुआ। बाढ़ की सूचना पर प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार धीरज शुक्रवार की देर रात में ही कई गांवों का दौरा कर बाढ़ का जायजा लिया। शनिवार की सुबह बीडीओ श्री धीरज एवं सीओ पूनम मिश्रा अपने अपने टीम के साथ प्रभावित गांवों का दौरा कर बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन किया। बीडीओ श्री धीरज एवं सीओ सुश्री मिश्रा ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जिसकी रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। सरकार से प्राप्त निर्देश पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!