
BIHAR:- पटना व भोजपुर के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश ने दिया इस्तीफा मंजूर, अधिसूचना जारी
पटना- 19 अगस्त। पटना के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश मधुकर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं भोजपुर, (आरा) के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश आशुतोष कुमार सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। इस संबंध में बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 19 अगस्त को अधिसूचना जारी कर दिया है।

बिहार के राज्यपाल के आदेश पर सरकार के अपर सचिव रजनीश कुमार ने पत्र जारी किया है। जिसमें कहा कि महानिबंधक, उच्च न्यायालय, पटना के पत्रांक-71512 दिनांक 07.08.2026 द्वारा संसूचित अनुशंसा के आलोक में श्री आशुतोष कुमार सिंह, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, भोजपुर, आरा के पद से उनके विरूद्ध अन्य कोई बकाये की राशि हो तो उसकी एक मुश्त वसूली कर लिये जाने की शर्त के अधीन नियमानुसार उनका त्याग पत्र स्वीकार किया जाता है। वहीं संख्या-7/स्था०-04-27/2026 सा०प्र०..1.5.115/महानिबंधक, उच्च न्यायालय, पटना के पत्रांक-71514 दिनांक 07.08.2026 द्वारा संसूचित अनुशंसा के आलोक में श्री मधुकर सिंह, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, पटना के पद से उनके विरूद्ध अन्य कोई बकाये की राशि हो तो उसकी एक मुश्त वसूली कर लिये जाने की शर्त के अधीन नियमानुसार उनका त्याग पत्र स्वीकार किया जाता है।



