बिहार

CPM ने निकाला प्रतिरोध मार्च, विधायक अजय कुमार ने कहा- विधानसभा से सड़क तक न्याय के लिए लड़ते रहेंगे

मधुबनी- 19 अगस्त। भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) मधुबनी, रहिका लोकल कमिटि द्वारा गरूवार को ककरौल चौक से प्रतिरोध मार्च निकालते हुए जोड़दार नारेबाजी के साथ हाथ में लाल झंडा थामे आक्रोशपूर्ण प्रतिरोध प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन सभा में तब्दील हो गया।सभा की अध्यक्षता अंचल सचिव सोनधारी यादव ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए माकपा के बिहार राज्य सचिव ललन चौधरी ने कहा कि बिहार अपराधी और अफसरशाही के चंगुल में फंस गया है और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के सत्ता में फल फूल रहा है। उन्होंने कहा कि माकपा के नेता,रहिका लोकल कमिटी के सदस्य भागवत यादव को अपराधियों ने हत्या कर दिया, भागवत यादव गरीबों के लिए सदैव लड़ते रहे आज अपराधी छूटा घूम रहा है बिहार के पुलिस प्रशासन पुरी तरह फेल हो गया है, पुलिस,जेल प्रशासन ने रौशन यादव को साजिश रचकर मार डाला,जिला प्रशासन हाथ पर हाथ रखकर बैठी हुई है। हम बिहार में बढ़ते अपराध के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने शासन प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि भागवत यादव की हत्या और रौशन यादव की हत्या की उच्च स्तरीय जांच हो और रौशन यादव परिजनों को 50 लाख मुआवजा की सरकार अविलंब घोषणा करे।

उन्होंने प्रतिरोध मार्च में लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभ्य समाज में अपराध का कोई जगह नहीं है,हम सब मिलकर सरकार के संरक्षित अपराधियों के खिलाफ लड़ाई तेज करें। सभा को सीपीआईएम के विधायक अजय कुमार ने कहा कि न्याय के लिए सब लोग मिलकर संघर्ष तेज करे।

उन्होंने कहा कि भागवत यादव और रौशन यादव हत्याकांड विधानसभा में रखा जाएगा, उन्होंने जेल अधीक्षक को तत्काल निलंबित करने की बात कही,लाल झंडा के लोग बिहार में न्याय के लिए सदन से सड़क तक संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने जिला प्रशासन को चेताया और कहा कि आप सही तरीके से लोगों को न्याय के लिए काम करे हम रौशन यादव के मौत के जिम्मेदार लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा और मजबूती से विधानसभा में उठाया जाएगा। कानून के मुताबिक किसी कैदी को जेल में मौत होता है तो सबसे पहले जिला पदाधिकारी को जिम्मेदार माना जाएगा।

सभा को माकपा जिला सचिव मनोज कुमार यादव ने कहा कि भागवत यादव कपलेश्वर से अपने घर शाम में लौट रहे थे। रास्ते में अपराधियों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दिया और रहिका थाना कांड संख्या 206/26 अपराधी छूटा घूम रहा है। रहिका थाना अध्यक्ष और अनुसंधान कर्ता अपराधियों को दबोचने के बजाय बचा रही है, हम अनुसंधान कर्ता को तत्काल हटाने की मांग करता हूं और भागवत यादव परिजनों को सुरक्षा मुहैया कराने की जिला प्रशासन से मांग करता हूं। सभा को रामजी यादव,रामनरेश यादव,दिलीप झा,दरभंगा के नेता रामचंद्र साहु,बाबूलाल महतो,राणा प्रताप सिंह,विजय नाथ मिश्र,पवन भारती,हरिहर झा,अरूण यादव,बद्री पासवान,मो आवीद,संतोष यादव सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!