मधुबनी- 04 फरवरी। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बसैठ चानपुरपट्टी के समीप खेत से एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक की हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। मृतक की पहचान बसैठ वार्ड संख्या-11 के दिगंबर झा के पुत्र 22 वर्षीय प्रह्लाद कुमार झा के रूप में हुई है। सुबह में शौच के लिए निकले लोगों की नजर शव पर गयी। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना बेनीपट्टी पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही बेनीपट्टी थाना के अवर निरीक्षक रामचंद्र प्रसाद,संजीत कुमार,शेषनाथ प्रसाद दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। मृतक के आंख व नाक पर जख्म के निशान होने से संभावना व्यक्त की जा रही है कि अपराधियों ने युवक की हत्या बिजली के करंट से किया है। हालांकि, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि रात्रि करीब दस बजे दो युवक बाइक से आये थे। तथा मृतक को अपने साथ ले गए थे। बतादंे कि मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वहीं, मृतक के माता-पिता दिव्यांग है। जिसके कारण पुत्र की मौत के बाद परिजन टूट गए है। घटना से जहां आम लोगों में हत्यारों के प्रति जबरदस्त आक्रोश देखा गया। वहीं, मृतक के माता-पिता की स्थिति देख लोग चिंतित नजर आए। इस संबंध में बेनीपट्टी एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक सीताराम प्रसाद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना में संलिप्त किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
