बिहार

MADHUBANI:- फुलपरास में 15 सितंबर को कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम होगा ऐतिहासिक, तैयारी में जूटे जदयू नेता व कार्यकर्ता

मधुबनी-10 सितंबर। जिला जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की एक जरूरी बैठक जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कामत की अध्यक्षता हुई। बैठक में आगामी 15 सितम्बर को फुलपरास विस क्षेत्र में आहूत कर्पूरी चर्चा के भव्य आयोजन हो, जिस पर विचार विमर्ष हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला के प्रखंडों एवं जिला स्तरीय सभी साथीगण अपनी महत्वपूर्ण सक्रियता से कार्यक्रम को अभूतपूर्व सफलता प्रदान करेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र कामत ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के द्वारा किया जाएगा। फुलपरास विधानसभा क्षेत्र जननायक कर्पूरी ठाकुर की कर्मभूमि रही है। अतः उक्त विस क्षेत्र में आहूत कर्पूरी चर्चा का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। जदयू प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने कहा कि मधुबनी जिला के सभी महत्वपूर्ण साथी अपनी अपनी सकारात्मक ऊर्जा का प्रयोग कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफलता प्रदान करने एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के भव्य स्वागत हेतु तत्पर हैं। बैठक में विस संगठन प्रभारी अंजीत चोधरी, अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष अहमद हुसैन,महिला सेल जिलाध्यक्ष विक्रमशीला यादव,संजीव कुमार झा,संगीता ठाकुर,प्रमुख कुमारी उषा कुशवाहा,बचनू मंडल,अतिपिछड़ा जिला अध्यक्ष महानारायण राय,अधिवक्ता मो. महताब आलम,लक्ष्मी देवी,राजा चोधरी,रजा अली,अविनाश सिंह गौड,प्रभात रंजन,राजू साफी,दीपक मिश्रा,रवीन्द्र चोधरी रमण,प्रदीप झा बासू, श्रीकांत यादव,इफ्तेखार जिलानी,डॉ.संजीव झा,बिनोद चोधरी,उदयकांत चोधरी,श्याम सुंदर शर्मा,राजेन्द्र प्रसाद उर्फ रामबाबू कामत,फुलदेव यादव, विपिन गांधी,पप्पूपटेल,डॉ. शिवकुमार यादव,कारी ठाकुर,हरिओम सिंह,ललन मंडल,बरुण बिहारी उर्फ रामकुमार यादव,केडी ठाकुर, शमशेर आलम, पवन सिंह पप्पू,रामनरेश चोपाल,शशिकांत चोधरी,राधाकांत चोधरी,माला कुमारी सहित अनेक गण्यमान्य जदयू नेता-कार्यकर्ताओं ने बैठक में अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button