
MADHUBANI:- कलयुगी मां ने अपने मासूम बच्चे को गला रेतकर हत्या किया प्रयास और स्वयं अपने गर्दन पर कुटी काटने वाले मशीन से वार कर की जख्मी, DMCH रेफर
मधुबनी- 29 सितंबर। घोघरडीहा थाना क्षेत्र के चिकना गांव में एक कलयुगी मां ने अपने आठ साल के मासूम को कुटी काटने वाली गराती से गर्दन रेतकर हत्या करने का प्रयास करने का दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चिकना गांव में एक मां ने अपने आठ साल के बच्चे को कुटी काटने वाली गराती से गर्दन काटने का प्रयास किया, बच्चे का आधा गर्दन रेतने के बाद मां ने भी खुदकशी करने की कोशिश की। बच्चे का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है वहीं महिला को प्राथमिक उपचार के बाद अनुमंडलीय अस्पताल फुलपरास रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी में आर्थिक तंगी के कारण हमेशा झगड़ा हुआ करता था, पति बेरोजगार था कोई काम नही करता था। पत्नी की कमाई से ही घर चल रहा था। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुई और गुस्से में आकर अहिल्या देवी ने पहले कुटी काटने वाली मशीन से बच्चे का गर्दन काटने का प्रयास किया। इसके बाद खुद की कंठ काटने का प्रयास किया।

झगड़ा की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने उसके आंगन गया, तो मंजर देखकर सभी हक्का बक्का रह गए। बच्चा खून से लथपथ था, वहीं महिला भी लहूलुहान जमीन पर पड़ी थी।आसपास के लोगों ने बच्चे को नजदीक के चिकित्सक के पास लाया जिसे देखते ही डीएमसीएच रेफर कर दिया। वहीं महिला को घोघरडीहा पीएचसी लाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने उसे बेहतर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल फुलपरास रेफर कर दिया। सूचना पर पंहुची थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे,लेकिन तब तक पड़ोसियों ने बच्चे को लेकर डीएमसीएच चला गया। महिला बेहोशी की हालत में थी कुछ बता नही रही है। चिकित्सक भी महिला को बोलने से मना कर दिया है। महिला का पति बच्चे के साथ डीएमसीएच दरभंगा में है और महिला बेहोश है। महिला के होश में आने के बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी।



