
धर्म-ज्योतिष
MADHUBANI:- सुदै-द्वारम में 32वां महादेव पूजा महोत्सव, 27 अक्टूबर से 5 दिनों तक होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम
मधुबनी- 16 सितंबर। जिले के सुदै-द्वारम गांव में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक 32वें महादेव पूजा महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। श्री श्री 108 हरिमुखी महादेव पूजा समिति, सुदै-द्वारम के तत्वावधान में इस वर्ष पांच दिवसीय पूजोत्सव का आयोजन 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक किया जाएगा।
पूजा समिति के अनुसार मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, सजावट और पंडाल निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। पांच दिवसीय आयोजन के दौरान जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन, महाआरती सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सुदै-द्वारम सहित बासोपट्टी, खजौली और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। पूजा समिति ने सभी श्रद्धालुओं से उत्सव में शामिल होने की अपील की है।



