बिहार

बिहार में ऑल टाइम हाई बाढ़, 50 लाख आबादी प्रभावित: शिवराज सिंह चौहान

पटना – 17 सितंबर। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बिहार में इस बार ऑल टाइम हाई बाढ़ आई है, जिससे पूरे राज्य में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। बिहार में बाढ़ के हालात का जायजा लेने के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा, कि मैं बाढ़ के बीच गया। बिहार में मुझे बताया गया कि इस बार रिकॉर्ड बाढ़ है। इससे 50 लाख की आबादी प्रभावित हुई है और कई लोगों की जान गई है।

उन्होंने कहा कि बाढ़ से केला,मक्का और गन्ना की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। इस बाढ़ में पूरा केला बर्बाद हो गया। शिवराज ने बिहार सरकार के इंतजाम की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार सरकार ने जो इंतजाम किया, उसे देखकर अच्छा लगा। सरकार ने लगभग 8 लाख परिवारों को 7-7 हजार रुपये की सहायता दी है।

उन्होंने बताया कि उनके साथ कृषि और ग्रामीण विकास विभाग की टीम भी आई है। अब हम राज्य सरकार से बात करके वैकल्पिक फसल पर चर्चा करेंगे।अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है। क्षति के आकलन पर उन्होंने कहा कि अभी पानी लगा हुआ है, इसलिए पूरी तरह से क्षति का आकलन नहीं हो पाया है। कुछ दिन बाद पूरा आकलन कर रिपोर्ट भारत सरकार को भेजी जाएगी।

स्थायी समाधान पर उन्होंने कहा कि बिहार एक साथ सुखाड़ और बाढ़ दोनों झेलता है। सरकार इसका परमानेंट उपाय करने की तैयारी में है। नेपाल,केंद्र सरकार और बिहार सरकार मिलकर इस पर काम कर रहे हैं। NDRF के तहत लोगों को आपदा राशि मिलेगी। मौके पर कुषि मंत्री विजय सिंहा सहित कई नेता मौजूद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!