मधुबनी- 26 अगस्त। सीमावर्ती जयनगर से होकर गुजरने वाली कमला नदी में जल स्तर शनिवार को समान्य रहा। हालांकि खतरे के निशान से 65 सेमी उपर बह रहा है। नेपाल के जल ग्रहण क्षेत्रों में बीते दो दिनों से लगातार वर्षा के कारण जयनगर अनुमंडल मुख्यालय स्थित कमला नदी के जल स्तर में वृद्धि देखी गई। शुक्रवार की सुबह से रात्री तक कमला नदी के जल स्तर में भारी वृद्धि हुई थी। खतरे के निशान से डेढ़ मीटर उपर बहने से तटबंध के भीतर बसे गांवों के आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ का पानी फैल गया था। बाढ़ का पानी फैलने से ग्रामीणों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया था। जल स्तर में वृद्धि को लेकर प्रशासन एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारी पूरी तरह से अलर्ट थें। आधी रात्री के बाद जल स्तर में कमी आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। जल स्तर में वृद्धि को देखते हुए नदी किनारे बसे गांव के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ था। जल स्तर में वृद्धि को देखते हुए लोग 23 जुलाई 2019 में आयी प्रलयकारी बाढ़ के याद को ताजा कर दिया।
