स्पोर्ट्स

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T-20 से भी बाहर हुए ईशान किशन

वेलिंगटन- 26 अक्टूबर। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में खेले जाने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से भी बाहर हो गए हैं। दाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव से उबर रहे ईशान ने अभी मैच खेलने की फिटनेस हासिल नहीं की है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। बोर्ड के अनुसार, ईशान की चोट में सुधार हो रहा है, लेकिन उनकी स्थिति पर मेडिकल टीम लगातार नजर रख रही है। विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र तीसरे टी20 मुकाबले के लिए भारतीय टीम के साथ बने रहेंगे।

बीसीसीआई ने जारी किया पूरा बयान—

बीसीसीआई ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी बयान में कहा, “ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के दौरान दाएं पैर की मांसपेशियों में हुए हल्के खिंचाव से अच्छी तरह उबर रहे हैं। हालांकि, वह अभी मैच खेलने की फिटनेस हासिल नहीं कर पाए हैं और 27 अक्टूबर, 2026 को वेलिंगटन में खेले जाने वाले तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ईशान की रिकवरी पर नजर रख रही है।”
कुमार कुशाग्र तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए टीम के साथ बने रहेंगे।”

पहले मैच में लगी थी चोट—

ईशान किशन को न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला के पहले टी20 मुकाबले के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद भारतीय टीम को अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करना पड़ा था। ईशान आमतौर पर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन उनकी चोट के कारण तिलक वर्मा को तीसरे नंबर पर उतारा गया था।

ईशान ने पहले मुकाबले में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी की थी। हालांकि, वह तीन गेंदों पर केवल एक रन बनाकर मिशेल सैंटनर की गेंद पर लेग साइड की बाउंड्री के पास कैच आउट हो गए थे।

वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है फिर मौका—

ईशान की अनुपस्थिति में दूसरे टी-20 मुकाबले के लिए वैभव सूर्यवंशी को अंतिम एकादश में शामिल किया गया था। एशियाई खेलों में भारत की खिताबी जीत के दौरान सेमीफाइनल और फाइनल में खेलने के बाद वैभव पिछले चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में टीम की अंतिम एकादश से बाहर थे।

दूसरे मुकाबले में मौका मिलने के बाद अब उनके तीसरे टी20 में भी खेलने की संभावना है। हालांकि, अंतिम एकादश की आधिकारिक पुष्टि मैच के दिन ही होगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!