
01 नवंबर को “वोट बचाओ, देश बचाओ” महारैली में शामिल होने की अपील,, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा, देश में कमरतोड़ महंगाई से जूझ रही जनता, सरकार वोट चोरी में लगी है
नई दिल्ली 26 अक्टूबर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला है। खरगे ने कहा कि यह त्योहार का मौसम है, लेकिन देश कमरतोड़ महंगाई से जूझ रहे हैं, सरकार को इसकी बिल्कुल भी चिंता नहीं, क्योंकि वह सिर्फ ‘वोट चोरी’ करना जानती है।
‘वोट चोरी’ बड़े पैमाने पर हुई है और अब भी हो रही है। उन्होंने कहा कि करोड़ों भारतीयों का मत देने का संवैधानिक हक खतरे में है और इसके लिए सीईसी ज्ञानेश कुमार ही जिम्मेदार हैं। उन्होंने यह सब प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के कहने पर किया है।
खरगे ने बताया कि सभी विपक्षी दलों की मांग है कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा देंं। SIR प्रक्रिया को तत्काल रोका जाए। इसी सिलसिले में 01 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में “वोट बचाओ, देश बचाओ” महारैली होगी। खरगे ने विपक्षी पार्टियां समेत देश वासियों से अपील है कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए इस रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इस मुहिम को सफल बनाएं।



