
बिहार
MADHUBANI: एनएच-27 पर खोपा-फुलपरास के बीच सड़क हादसा, अफरातफरी
मधुबनी, 26 अक्टूबर। जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र में आज सुबह NH-27 पर खोपा और फुलपरास के बीच सड़क दुर्घटना हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के दो वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए और हाईवे पर अफरातफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही फुलपरास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा।
फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर NH-27 पर यातायात सुचारू करा दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। बता दें कि इसी NH-27 पर 20 अक्टूबर को खोपा में ही सड़क के गड्ढे में बोलेरो का टायर जाने से पुलिस केंद्र के चालक तेज नारायण साह की मौत हो गई थी। इस हाइवे पर लगातार हो रहे हादसों से लोगों में आक्रोश है।



