
भारत
SBI ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, पहले ही निपटा लें जरूरी काम
दिल्ली- 24 सितंबर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 सितंबर से 30 सितंबर तक तीन दिनों की हड़ताल का आह्वान किया है।
हड़ताल की अवधि के दौरान बैंक आवश्यक बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने का भरसक प्रयास करेगा।
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों से अनुरोध है कि हड़ताल की तिथियों से पूर्व ही अपने आवश्यक बैंकिंग लेन-देन पूर्ण कर लें। नकदी की आवश्यकता के लिए एटीएम, एडीडब्ल्यूएम का उपयोग करें। ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) का उपयोग करें। अपनी बैंकिंग आवश्यकताओं के लिए इंटरनेट बैंकिंग, योनो (YONO), मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई तथा अन्य डिजिटल माध्यमों का उपयोग करें।



