
मधुबनी में गैर शैक्षणिक कार्य में लगे शिक्षकों का प्रतिनियोजन रद्द, मूल विद्यालय में योगदान का आदेश
मधुबनी- 24 सितंबर। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार जिलान्तर्गत शिक्षा विभाग के विभिन्न संभागीय कार्यालय एवं जिला स्तरीय अन्य कार्यालय तथा अनुमंडल, प्रखंड स्तरीय कार्यालय में चुनाव कार्य, जनगणना कार्य एवं आपदा कार्य को छोड़कर किसी भी प्रकार के गैर शैक्षणिक कार्य हेतु प्रतिनियुक्त सभी शिक्षकों का प्रतिनियोजन पत्र निर्गत तिथि से विखण्डित किया जाता है।
आदेश में कहा गया है कि चुनाव कार्य, जनगणना कार्य एवं आपदा कार्य को छोड़कर अन्य किसी प्रकार के गैर शैक्षणिक कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को निदेशित किया जाता है कि अगले कार्य दिवस को मूल विद्यालय में योगदान करना सुनिश्चित करेंगे।
इस आदेश की प्रतिलिपि सभी संबंधित प्रतिनियुक्त शिक्षकों, सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी,उप विकास आयुक्त एवं जिलाधिकारी आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है।



