
सुचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक परिमल कुमार को दी गयी विदाई
मधुबनी की नई डीपीआरओ ज्योति रानी ने संभाला पदभार
मधुबनी-10 जुलाई।समाहरणालय के सभागार में एक गरिमामय विदाई सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिले के निवर्तमान जिला सुचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सह उप निदेशक परिमल कुमार को नम आँखों से भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों और पत्रकारों ने उनके कार्यकाल के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों की जमकर सराहना की।

इसके साथ ही, मधुबनी की नवनियुक्त डीपीआरओ सुश्री ज्योति रानी का गुलदस्ता भेंट कर गर्मजोशी से अभिनंदन व स्वागत किया गया। निवर्तमान डीपीआरओ परिमल कुमार का कार्यकाल बेहद सराहनीय रहा। उन्होंने मीडिया और प्रशासन के बीच बेहतरीन समन्वय बनाए रखा।
नसमारोह में मौजूद पत्रकारों ने बारी-बारी से परिमल कुमार के साथ अपने अनुभवों को साझा किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, नई डीपीआरओ ज्योति रानी ने जिले में सूचना एवं जनसंपर्क कार्यों को और बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता जताई।
मौके पर सहायक जिला आपदा पदाधिकारी रजनीश कुमार,नितेश पाठक,आकाशवाणी के आकिल हुसैन, सोनू कुमार,मो.नेहाल,सुजित कुमार,बिन्दु ठाकुर,अशोक कुमार,मो. कलीमुल्लाह,श्रीमती सरोज झा,नरेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।



