
नए विवि के नाम पर पुराने विवि की स्वायत्तता को समाप्त करना असम्बैधानिक: शशि भूषण
मधुबनी-05 अक्टूबर। बिहार में दिनकर और माता सीता विश्वविद्यालय की स्थापना पर बवाल खड़ा हो गया है. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ( एलएनमुटा) ने सरकार के निर्णय का स्वागत किया है, लेकिन इसकी प्रक्रिया का कड़ा विरोध करते हुए संघ के अध्यक्ष डॉ. शशि भूषण कुमार और उपमहासचिव डॉ. विकास कुमार पटेल ने राज्यपाल-सह-कुलाधिपति और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि सरकार का निर्णय उच्च शिक्षा के विस्तार में महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन बिहार विशिष्ट विश्वविद्यालय अधिनियम, 2026 के जरिए पारंपरिक विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को खत्म किया जा रहा है यह बर्दाश्त नहीं है।
एलएनमुटा ने आरोप लगाया कि एलएनएमयू के बेगूसराय, मुंगेर विवि के खगड़िया और पाटलिपुत्र विवि के कॉलेजों को बिना शैक्षणिक विमर्श के नए विश्वविद्यालयों में स्थानांतरित करने की योजना गंभीर है. यह कदम एनईपी 2020 की भावना के खिलाफ है जो संस्थागत स्वायत्तता पर जोर देती है।
संघ की 5 सूत्री मांग 1976 अधिनियम के तहत स्थापना हो, अधिसूचनाओं की समीक्षा कर संशोधन हो, कॉलेज स्थानांतरण प्रक्रिया रोकी जाए, बदलाव से पहले शिक्षक संघों और हितधारकों से विमर्श हो और न्यायसंगत निर्णय लिया जाए.संघ ने चेताया कि यदि मांग नहीं मानी गई तो लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत हड़ताल और तालाबंदी जैसा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।



