ताज़ा ख़बरें

DELHI:-बंद होंगी दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण फैलाने वाली 228 औद्योगिक इकाइयां,आदेश जारी

नई दिल्ली-09 दिसंबर। दिल्ली-एनसीआर में दमघोंटू प्रदूषण के मद्देनजर 228 औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। गुरुवार को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के प्रवर्तन कार्य बल (ईटीएफ) ने 228 इकाइयों को तत्काल बंद करने का आदेश दिया है।

केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के मुताबिक आयोग द्वारा गठित 40 उड़न दस्तों (फ्लाइंग स्क्वॉड) ने अब तक 1215 औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया है, जिनमें 228 के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से 38 इकाइयां, हरियाणा से 48, उत्तर प्रदेश से 104 और राजस्थान से 38 इकाइयां शामिल हैं। इनमें से प्रदूषण फैलाने वाली 111 औद्योगिक इकाइयां को तुरंत प्रभाव से बंद भी करा दिया गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button