
बिहार
जन-जागरूकता और जनभागीदारी से ही नशामुक्त बिहार का निर्माण संभव: मुख्यमंत्री
पटना- 15 सितंबर। ‘नशामुक्त बिहार—बेहतर बिहार, बढ़ता बिहार’ अभियान के तहत तैयार आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जन-जागरूकता और जनभागीदारी से ही नशामुक्त बिहार का निर्माण संभव है। नशामुक्ति तभी पूर्ण रूप से सफल होगी, जब प्रत्येक नागरिक नशे के दुष्परिणामों को समझे और नशे से दूर रहने का संकल्प ले।
उन्होंने कहा कि युवाओं एवं आने वाली पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक, स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण का निर्माण आवश्यक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘नशामुक्त बिहार’ का संकल्प एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प है।



