
बिहार
देश के विपक्षी सांसदों ने केन्द्र सरकार की साजिश को किया विफल: हनुमान प्रसाद राउत
मधुबनी- 18 अप्रैल। राजद के प्रदेश महासचिव हनुमान प्रसाद राउत ने कहा कि देश के विपक्ष के सांसदों ने भाजपा सरकार के साजिश को विफल कर देश की एकता को टूटने से बचा लिया। एनडीए की राजनितिक साजिश का पर्दाफाश कर दिया।उन्होंने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण का चोला पहन कर संसद का भगवा करण करने की साजिश रचा था और जातीय जनगणना को लटकाना चाहता था। इनकी इस चालाकी को विपक्ष ने समझा और उनको संसद में उनकी पोल खोल दी। भाजपा महिला आरक्षण केनाम पर देश की महिलाओ को गुमराह कर राजनीति करता रहा हैं। उनकी नियत साफ होती तो साल 2023 में ही महिला आरक्षण बिल सर्वसम्मति से पास हो गया होता।लेकिन सरकार तीन सालों तक लटका कर रखा।
उन्होंने बताया कि वर्तमान 543 सांसदों में महिलाओ के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाना चाहिए।



