बिहार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया मधुबनी के प्रसिद्ध उगना महादेव मंदिर के विकास का आश्वासन: रजनीश झा

मधुबनी- 17 अप्रैल। भाजपा दरभंगा के जिला प्रवक्ता रजनीश झा ने शुक्रवार को पटना स्थित मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर मधुबनी जिले के पंडौल प्रखंड के भवानीपुर गांव के प्रसिद्ध उगना (उग्रनाथ) महादेव मंदिर के विकास को लेकर एक ज्ञापन के साथ उगना महादेव मंदिर का चित्र भेंट किया। मौके पर भाजपा जिला प्रवक्ता रजनीश झा ने मिथिला की परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पाग-दोपटा भेंट की। भाजपा जिला प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भगवान शिव और महाकवि विद्यापति प्रसंग से जुड़े उगना महादेव मंदिर के विकास का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री उगना महादेव मंदिर की तस्वीर पाकर काफी खुश हुए।

भाजपा जिला प्रवक्ता ने उगना महादेव मंदिर के इतिहास की जानकारी देते हुए बताया कि उगना शिवालय से शिवभक्तों का अटूट नाता रहा है। उगना शिवालय की महिमा दूर-दूर तक प्रसिद्ध रही है। सावन पर श‍िवालयों में भक्‍तों की भारी भीड़ उमड़ती है। भगवान शिव ने मैथिली के महाकवि विद्यापति की चाकरी की थी। भारतीय साहित्य की भक्ति परंपरा के प्रमुख स्तंभों में से एक और मैथिली के सर्वोपरि कवि के रूप प्रसिद्ध महाकवि विद्यापति भगवान शिव के अनन्य भक्त थे। विद्यापति की भक्ति व रचनाओं से प्रसन्न होकर भगवान शिव वेश बदल कर उनके घर चाकरी करने लगे। उगना के रुप में शिव महाकवि विद्यापति के घर चाकरी करने लगे। एक दिन महाकवि का प्यास बुझाने के लिए भगवान शिव ने महाकवि विद्यापति को अपनी जटा से गंगाजल पिलाया था। भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि उगना शिवालय का निर्माण साल 1932 में कराया गया। उगना शिवालय के गर्भगृह में जाने के लिए उज्जैन के महाकाल मंदिर की तरह शिवलिंग तक पहुंचने के लिए छह सीढियां उतरनी पड़ती हैं। इसे स्वयंभू शिवलिंग माना जाता है। शिवलिंग आधार तल से पांच फुट नीचे है। शिवालय परिसर काफी भव्य बन गया है। परिसर में यज्ञशाला, संस्कारशाला बनाई गई है। शिवालय के सामने सुंदर सरोवर है। पास में ही एक चन्द्रकूप कुआं है। श्रद्धालु कुआं के जल से शिव का जलाभिषेक करते है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button