
CBI के डीएसपी बने अभिजीत कुमार सिंह
पूर्णियां-04 जनवरी। जिले के पूर्णियां पूर्वी प्रखंड के गांधी नगर निवासी अभिजीत कुमार सीबीआई के डीएसपी बने हैं। उन्होंने यह मुकाम अपनी मेहनत से हासिल की।उन्होंने बुनियादी तालीम मिल्लिया कॉनवेंट पूर्णिया से हासिल की थी।इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए राजस्थान कोटा चले गए।वहां पढ़ाई पूरी करने के बाद उनका स्टेट बैंक में सीनियर मैनेजर पद पर उनका चयन हुआ।
इसके बाद उन्होंने स्टेट बैंक के चेन्नई शाखा में तीन वर्ष सेवा दिए। परंतु इस सेवा के दौरान जब भी उनको समय मिलता वह पढ़ाई पर ही ध्यान देता। इसी का नतीजा है कि उन्होंने प्रतियोगिता परीक्षा पास कर सी बी आई के डी एस पी बन गए। इनका पहला ज्वाइनिंग कोलकाता में हुआ है। अभिजीत कुमार जी के पिताजी ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता रह चुके हैं।वहीं दुसरी ओर अभिजीत कुमार सिंह के इस कामयाबी पर सैकड़ों लोगों ने उनको बधाई दिया है।बधाई देने वालों में मुख्य रूप से प्रेम शंकर सिंह, प्रेमांशु सिंह,आशिष सिंह,सुधीर कुमार सिंह आदि शामिल है।


