
बिहार
ब्रेकिंग: BPSC TRE-4.0 का ऑनलाइन आवेदन स्थगित, 01 सितंबर से होना था शुरू
पटना, 31 अगस्त। बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विज्ञापन संख्या 14/2026 के तहत चतुर्थ चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा TRE-4.0 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी आवश्यक सूचना में कहा गया है।

बतादें कि BPSC ने 18 अगस्त को ही TRE-4.0 का नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसमें 1 सितंबर से 30 सितंबर तक आवेदन की तिथि तय की गई थी। अब नई तिथि का इंतजार करना होगा। उक्त विज्ञापन से संबंधित तिथि की घोषणा शीघ्र की जाएगी। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे फर्जी नोटिस से बचें और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।



