
BIHAR:- बस और स्कॉर्पियो की टक्कर में स्कॉर्पियो पलटी, 8 कांवरियां गंभीर जख्मी
अररिया- 25अगस्त। रानीगंज थाना क्षेत्र के काला बलुवा गैस एजेंसी के समीप बस और स्कॉर्पियो में आमने सामने की टक्कर हो गयी,जिसके बाद स्कार्पियो गाड़ी सड़क के किनारे पलट गई।जिसमें सवार आठ यात्री जख्मी हो गये।स्कार्पियो पर सवार सभी यात्री देवघर से वापस लौट रहे थे।वहीं बस रानीगंज से पूर्णिया की ओर जा रही थी।सभी यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गये।जिन्हें स्थानीय लोगों के मदद से पुलिस ने रानीगंज रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।जहां प्राथमिक इलाज के बाद कई यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।घटना सुबह नौ बजे की बताई जाती है।
बताया जाता है कि पूर्णिया की तरफ से देवघर से आ रहे स्कार्पियो एयर रानीगंज से पूर्णिया जा रही बस में आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें स्कॉर्पियो में सवार सभी कांवरियों की हालत गंभीर है।जिसमें एक महिला कांवरिया का हाथ कट कर शरीर से अलग हो गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और सड़क किनारे पलट गया। घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर रानीगंज पुलिस पहुंच कर सभी घायलों को इलाज के लिए आनन-फानन में रेफरल अस्पताल और सदर अस्पताल अररिया भिजवाया।



