बिहार

BIHAR:- दरभंगा में माले कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी, नेताओं ने कहा- गरीबों के न्याय व इंसाफ पर राजनैतिक दल चुप्पी तोड़े

दरभंगा- 13 दिसंबर। दरभंगा जिला के रजवाड़ा के 74 दलितों को इंसाफ दिलाने माले नेताओं मकसूद आलम पप्पू खां अशोक पासवान सहितअन्य को दोषमुक्त करने आठ महीने से अपरहित कृष्ण कुमार शर्मा की बरामदगी बरिऔल के जगत नाथ राम के हत्यारों को सजा देने कमतौल थाना कांड संख्या 148 एवं 150 में फंसाए गए ग्रामीणों को बरी करने माले नेता शिवन यादव पर जानलेवा हमला करने वाले को गिरफ्तार करने जख्म प्रतिवेदन को हेराफेरी करने वाले डीएमसीएच कर्मी मोहम्मद शहाबुद्दीन को बर्खास्त करने सहित 17 सूत्री मांग पत्र को लेकर भाकपा माले एवं इंसाफ मंच के बैनर तले दरभंगा जिला मुख्यालय में वरीय पुलिस अधीक्षक के समक्ष सोमवार से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर लक्ष्मण पासवान की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार ने कहा कि दरभंगा में दलित एवं अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बदस्तूर जारी हैं। तथा पुलिस प्रशासन भी अत्याचारियों के साथ खड़ी हैं। रजवाड़ा के 74 दलित परिवारों के घरों को उजाड़ने से पेट नही भरा अब उन परिवारों को हत्या के मुकदमे में अभियुक्त बनाकर जीने के अधिकार ही छीनने में लगा हैं। दरभंगा में उतने जघन्य अपराध पर राजनैतिक दलों को अपनी चुप्पी तोड़ना चाहिए। सभा को संबोधित करते हुए इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद ने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन तमाम मांगों पर त्वरित कार्रवाई नहीं करती हैं तो 15 दिसंबर को वरीय पुलिस अधीक्षक के समक्ष ग्रामीण गरीबों का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। धरना को भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य धर्मेश यादव,डाक्टर उमेश प्रसाद, रामदेव मंडल,शिवन यादव,विष्णु शर्मा,बसंत साह,मोहम्मद अशरफ, मोहम्मद फिरोज,गिरिजा देवी,अनीता देवी,गोविंद शर्मा,मेहरून निशा,मोहम्मद जावेद आदि ने सभा को संबोधित किया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button