
BIHAR:- पूर्णिया में टेम्पो-बाईक को स्कार्पियो ने मारी टक्कर,2 की मौत
पूर्णिया-09 दिसंबर। पूर्णिया के डगरुआ थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है ।इस हादसे में स्कॉर्पियो-ऑटो और बाइक की भिड़ंत में 10 लोग घायल हो गए है और दो की मौके पर ही मौत हो गई । इनमें से सात गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज लाया गया । जहां सब का इलाज चल रहा है ।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि डगरवा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 31 पर यात्रियों से भरी ऑटो को पीछे से स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो ने जैसे ही तेज रफ्तार में ऑटो को धक्का मारा और सामने चल रही बाइक को उड़ा दिया।इसके बाद अनियंत्रित ऑटो सीधे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में ऑटो चालक मुमताज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उस पर सवार एक महिला भी घटनास्थल पर अपना दम तोड दी। हादसे में 10 लोग घायल हुए जिनमें से 7 को गंभीर स्थिति में पूर्णिया मेडिकल कॉलेज लाया गया । पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में इस वक्त लहूलुहान सभी लोग इलाजरत हैं।



