मधुबनी-08 अक्टुबर। झंझारपुर प्रखंड क्षेत्र के नवटोल निवासी पूर्व मंत्री 79 वर्षीय रूप नारायण झा का निधन शनिवार को निधन हो गया। वे पूर्व मंत्री समाजवादी नेता एवं विचारक के तौर पर जाने जाते रहेंगे। रूप नारायण झा काफी दिनों से बिमार थे। वर्ष 2010 के विधानसभा परिसीमन से पुर्व वे मधेपुर क्षेत्र से विधानसभा में नेतृत्व कर चुके थे। मधेपुर से वे तीन बार निवार्चित हुए।
उनके निधन पर शोक करने व्यक्त करने वालों में सूबे के जलसंसाधन मंत्री संजय कुमार झा,उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ,परिवहन मंत्री शीला देवी, पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री डा. शकील अहमद,पर्व केन्द्रीय मंत्री देवेन्द्र प्रसाद यादव,राज्य सभा सांसद डा.फैयाज अहमद,झंझारपुर के विधायक नीतीश मिश्रा आदि शामिल हैं।
