
MADHUBANI:- घोघरडीहा स्टेशन पर 27 सितंबर के धरना-प्रदर्शन की तैयारी तेज, मिथलांचल संघर्ष समिति का गांव-गांव जनसंपर्क
मधुबनी- 24 सितंबर। मिथलांचल संघर्ष समिति के बैनर तले 27 सितंबर को घोघरडीहा रेलवे स्टेशन पर होने वाले धरना-प्रदर्शन की तैयारी तेज हो गई है। समिति के अध्यक्ष ई. गौरी शंकर यादव, महासचिव धर्मेन्द्र मंडल ने बताया कि सांसद संजय कुमार झा को पत्र सौंपने के बाद भी कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने पर अब जन-आंदोलन ही एकमात्र विकल्प है। प्रवक्ता सुशील कुमार, संयोजक शंकर झा ने बताया कि घोघरडीहा से सबसे ज्यादा राजस्व रेलवे को जाता है। परसा, बसुआरी, चिकना, किसनीपट्टी सहित 20 गांवों में पर्चा वितरण शुरू किया गया है।
धरना-प्रदर्शन की जानकारी डीआरडीए के साथ-साथ जिला प्रशासन को दी गई है। 27 सितंबर को सुबह 11 बजे स्टेशन परिसर में जुटान होगा। यह आंदोलन किसी पार्टी का नहीं, मिथिला के स्वाभिमान, संघर्ष और विकास के की आवाज है। फिर भी सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस, अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस जैसी लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव नहीं मिला तो चरणबद्ध आंदोलन होगा।



