
बिहार
पूर्व CM नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया एक माह का वेतन, बाढ़ राहत कार्यों पर हुई चर्चा
पटना- 24 सितंबर। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा।
गुरुवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने राज्य में बाढ़ की स्थिति और जारी राहत एवं बचाव कार्यों पर चर्चा की। वहीं विधान पार्षद ललन सर्राफ ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए अपने एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा



