MADHUBANI:- गंगासागर काली मंदिर परिसर में देवराज इन्द्र की पूजा-अर्चना शुरू, मेला बना आकर्षक का केंद्र
मधुबनी- 23 सितंबर। शहर के गंगासागर काली मंदिर परिसर में देवराज इन्द्र की पूजा-अर्चना विधिवत शुरू हो गई है। पूजा समारोह का उद्घाटन विधायक माधव आनंद, मेयर अरुण राय, डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। पूजा स्थल पर पंडितों की देखरेख में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा प्रारंभ की गई। पंडाल में देवराज इन्द्र, इन्द्राणी, भगवान शंकर, देवी पार्वती, भगवान गणेश सहित अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जो भक्तों में श्रद्धा का भाव जगा रही हैं। पूजा के साथ ही मेले की रौनक भी बढ़ गई है। मेले में राम झूला, मौत का कुआं सहित मनोरंजन के कई साधन लगाए गए हैं। मीना बाजार और अन्य खेल-तमाशे भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
महाराजा कामेश्वर सिंह इन्द्र पूजा समिति के तत्वावधान में हो रहे इस पूजनोत्सव को लेकर समिति अध्यक्ष ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पेयजल और शौचालय की समुचित व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए स्वयंसेवक तैनात रहेंगे। मौके पर अभय कुमार अमन, पंकज कुमार, रामनरेश ठाकुर, चंदन जी, विश्वजीत सिंह, संजय पांडेय, राजेश कुमार सिंह, रिक्की सिंह, रंजीत झा, रहिका सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रमण सिंह, पूर्व मुखिया अरुण झा, मिथिलेश ठाकुर, रोशन ठाकुर, संतोष यादव, लोजपा जिलाध्यक्ष अनुपम राजा, अजय पूर्वे, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष विजय चौधरी, रतन झा, संजीव मिश्र, महंत रत्नेश्वर दास, गौतम कुमार, भोला मिश्र, साजन सिंह सहित अन्य मौजूद थे।



