बिहार

दरभंगा स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर मधुबनी में आदर्श आचार संहिता लागू

मधुबनी- 23 सितंबर। बिहार विधान परिषद के 05-दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर जिले में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन से संबंधित प्रेस नोट जारी किए जाने के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम आनंद शर्मा ने सभी विभागों को अनुपालन सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।
इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,सभी अनुमंडल पदाधिकारी,अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता आपदा,अपर समाहर्ता लोक शिकायत, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता,सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा विभिन्न कार्यालय प्रधानों को पत्र भेजकर आवश्यक निर्देश दिए हैं।

जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी पत्र में कहा गया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 5-दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र-2026 से संबंधित प्रेस नोट जारी किया जा चुका है। आयोग के निर्देश के आलोक में पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यालयों को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

सभी विभागों को विशेष सतर्कता का निर्देश—

प्रशासन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों और विभागों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करने के साथ ही अपने-अपने क्षेत्र में आवश्यक निगरानी रखने को कहा है। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान लागू नियमों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

गौरतलब है कि 5-दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मधुबनी जिला भी शामिल है, इसलिए इस निर्देश का असर मधुबनी जिले में भी रहेगा। निर्वाचन अवधि के दौरान आयोग द्वारा निर्धारित नियमों के अनुरूप प्रशासनिक गतिविधियों के संचालन एवं निर्वाचन संबंधी कार्यों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!