
मधुबनी में पान की खेती पर संकट, किसान बदहाल- अमरेन्द्र चौरसिया ने सरकार से लगाई गुहार
मधुबनी – 20 सितंबर। बिहार पान किसान महासंघ के अध्यक्ष अमरेन्द्र चौरसिया ने कहा कि बिहार में पान किसानों की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। सरकार की उपेक्षा के कारण मिथिला की पहचान मगही और देशी पान की खेती दम तोड़ रही है। उन्होंने कहा कि पान किसानों को न तो फसल बीमा का लाभ मिल रहा है, न ही उचित बाजार और मूल्य। बरसात और भीषण गर्मी में पान की बाड़ी उजड़ जाती है, लेकिन मुआवजे के नाम पर किसानों को कुछ नहीं मिलता है।
न्होंने सरकार से बिहार में पान की खेती को कृषि का दर्जा देकर किसान क्रेडिट कार्ड और फसल बीमा से जोड़ने की मांग करते हुए कहा की मधुबनी में पान के लिए कोल्ड स्टोरेज और आधुनिक मंडी की व्यवस्था और पान किसानों के लिए अलग सब्सिडी योजना लागू की जाए। श्री चौरसिया ने कहा कि अगर सरकार ने जल्द ध्यान नहीं दिया तो पान की खेती करने वाले हजारों परिवार पलायन को मजबूर हो जाएंगे



