बिहार

MADHUBANI:- भवानीपुर उगना महादेव मंदिर के विकास में पेच, 14.69 करोड़ की योजना में 5 जरूरी काम गायब- न्यास समिति ने DM से लगाई गुहार

मधुबनी- 21 सितंबर। श्री श्री 108 उग्रनाथ महादेव मंदिर, भवानीपुर के पुनरुद्धार एवं समग्र पर्यटन विकास के लिए पर्यटन विभाग, बिहार सरकार ने 14 करोड़ 69 लाख 8 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति तो दे दी, लेकिन योजना में मंदिर के 5 सबसे महत्वपूर्ण कार्य ही शामिल नहीं किए गए। इसको लेकर उगना महादेव मंदिर न्यास समिति के उपाध्यक्ष अमरेन्द्र मोहन झा ने 20 सितंबर को जिलाधिकारी को पत्र दिया है। पत्र पर्यटन विभाग, पटना को अनुशंसा सहित भेजने का अनुरोध किया है। इस संदर्भ में समिति ने एक पत्र पूर्व उद्योग मंत्री व पूर्व नगर विधायक समीर कुमार महासेठ को भी सौंपा है।

संवेदक से प्राप्त नक्शे के अनुसार इन 5 कार्यों के लिए कोई राशि आवंटित नहीं—

न्यास समिति के उपाध्यक्ष अमरेन्द्र मोहन झा कै अनुसार उप सचिव, पर्यटन विभाग के पत्र में मुख्य मंदिर, पार्किंग, तालाब सौंदर्यीकरण आदि का उल्लेख है, लेकिन संवेदक से प्राप्त नक्शे के अनुसार इन 5 कार्यों के लिए कोई राशि आवंटित नहीं है। इन योजना में लगभग 150 दुकानों वाला मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण, लगभग 1100 फीट चाहरदीवारी का निर्माण, दुलारी पोखर के चारों ओर घाट निर्माण, सौंदर्यीकरण, जलनिकासी हेतु लगभग 2500 फीट पक्का नाला निर्माण तथा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विवाह भवन का निर्माण शामिल है।

100 दुकानदारों की रोजी-रोटी पर संकट—

उपाध्यक्ष ने बताया कि विभागीय निर्देश पर 1.5 साल पहले ही पुराना मार्केट कॉम्प्लेक्स हटा दिया गया, जिससे 100 दुकानदारों ने दुकानें खाली कर दीं। लेकिन नए कॉम्प्लेक्स के लिए आज तक बजट नहीं दिया गया। संवेदक का कहना है कि विभाग ने इन कार्यों के लिए कोई राशि नहीं दी है। 18 जुलाई 2025 को पर्यटन सचिव ने खुद स्थल निरीक्षण किया था, तब भी समिति ने इन कार्यों की मांग की थी। सकारात्मक आश्वासन मिला था। उगना महादेव मंदिर मिथिला की धार्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक आस्था का प्रमुख केंद्र है। यह कार्य पूरे होने से श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि होगी। राज्य सरकार की धार्मिक पर्यटन की परिकल्पना साकार होगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!