
भारत
PM मोदी व अन्य ने पत्रकार पायल मेहता के निधन पर शोक जताया
नई दिल्ली- 20 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई पक्ष-विपक्ष नेताओं ने रविवार को वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता के निधन पर शोक व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर कहा कि पायल मेहता एक मेहनती पत्रकार थीं जो जमीन से जुड़ी रहीं और अपनी रिपोर्टिंग में राष्ट्रीय मुद्दों की गहरी समझ लेकर आईं। अपने काम के अलावा, उन्हें उस दयालुता और स्नेह के लिए याद किया जाएगा जिसके साथ उन्होंने इतने सारे लोगों के जीवन को प्रभावित किया। उनका अचानक और असमय निधन बेहद दुखद है। उनके परिवार, दोस्तों और सहयोगियों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में हिम्मत दे। ओम शांति।



