
बिहार
बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे निर्माण कार्यों में अभियंताओं की महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री
पटना- 15 सितंबर।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा के सरकारी आवास, 3 स्ट्रैंड रोड, पटना में आयोजित ‘भगवान विश्वकर्मा के संतान अभियंताओं का अभिनंदन सम्मान-सह-अभियंता संगोष्ठी’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियंता बेहतर गुणवत्ता के साथ अपनी विशिष्ट निर्माण शैली से नया इतिहास रचते रहें, ऐसी उन्हें उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बिहार में आधारभूत संरचनाओं,भवनों एवं विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे निर्माण कार्यों में अभियंताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।



