
MADHUBANI:- खजौली थाना अंतर्गत नहर किनारे मिले सिर कटे शव के हत्याकांड का सफल उद्भेदन, मुख्य आरोपित गिरफ्तार
मधुबनी – 15 सितंबर। खजौली थाना अंतर्गत सायफन नहर पुल के पास सिर कटा शव बरामद हुआ था। थानाध्यक्ष खजौली, FSL और डॉग स्क्वॉड टीम ने निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान ललन कुमार, पिता कारी सदाय, बघमरिया, थाना लौकहा के रूप में हुई।
एसएसपी मधुबनी ने एसडीपीओ सदर-02 के नेतृत्व में SIT गठित की।
टीम ने अभियुक्त आलोक कुमार को खुटौना स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक और सभी आरोपी मिलकर शराब तस्करी में शामिल थे। कुछ दिन पूर्व लौकहा पुलिस ने अवैध कट्टा वाले वायरल वीडियो मामले में ललन से पूछताछ की थी, जिसमें उसने आलोक, कन्हैया, नरेश कामत, विवेक और विकास सिंह का नाम बता दिया था। इसी रंजिश में 01.09.2026 को ललन को बेलही पुल पर बुलाकर खुटौना के ‘धुनी गाछी’ ले जाकर शराब-गांजा पिलाकर बेसुध कर, बुलेट पर बैठाकर खजौली नहर के पास सुनसान झाड़ी में सिर में गोली मारकर सिर काटकर अलग कर दिया।
सिर को टी-शर्ट में लपेटकर छिपा दिया गया। आलोक कुमार खुटौना बाजार, विकास कुमार सिंह सिहुला, थाना खुटौना को गिरफ्तार किया गया।
अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और कटे सिर की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है।



