
नेशनल फिजियोथैरेपी कॉन्फ्रेंस का आयोजन” फिजियोथैरेपी स्वास्थ्य सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा: राज्यपाल
पटना- 13 सितंबर। पटना स्थित जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक शोध संस्थान में आज नेशनल फिजियोथैरेपी कॉन्फ्रेंस-2026 का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि फिजियोथैरेपी स्वास्थ्य सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। चोट, बीमारी या किसी शारीरिक समस्या के बाद मरीज को सामान्य जीवन में वापस लाने में फिजियोथैरेपिस्ट की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली के कारण लोगों में शारीरिक समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे में फिजियोथैरेपी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसे स्वास्थ्य व्यवस्था का अहम हिस्सा बनाना बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम में एमएलसी जीवन कुमार, पूर्व मंत्री डॉ. संजय पासवान, पूर्व एमएलसी वीरेंद्र नारायण यादव सहित फिजियोथैरेपी और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई विशेषज्ञ और गणमान्य लोग मौजूद थे।



