
मधुबनी में नया WhatsApp ठगी: “मेरा UPI डाउन है, 2000 भेज दो”- राजू इंजीनियर के नाम से मैसेज वायरल
मधुबनी- 11 सितंबर। WhatsApp पर ठगी का एक नया तरीका सामने आया है। ठग किसी जान-पहचान वाले की फोटो और नाम से फेक अकाउंट बनाकर लोगों को मैसेज भेज रहे हैं। आज ही एक पीड़ित को राजू इंजीनियर 87092…” नाम से मैसेज आया कि “Hy, Ek help chahiye tha Emargency hai mera upi sarver down hai 2000 rs hoga 1 ganta me wapas kr dage, Screenshot bhej dena ok” साथ में Google Pay का QR कोड भी भेजा गया है। जैसे ही कोई व्यक्ति QR को स्कैन कर पैसे भेजता है, पैसा सीधे ठग के खाते में चला जाता है और ठग “Hoga to bhejo na” बोलकर दबाव बनाता है। ठगी का तरीका: किसी जानने वाले की DP और नाम लगाकर नया नंबर बनाना, इमरजेंसी और “1 घंटे में वापस” का झांसा देना, QR कोड भेजना और स्क्रीनशॉट मांगना होता है।
बचने के उपाय—
पैसे भेजने से पहले वीडियो कॉल करके पहचान पक्का करें। किसी भी QR कोड को बिना जांचे स्कैन न करें। ऐसे नंबर को तुरंत Block और Report करें। अपने दोस्तों को भी इसके बारे में बताएं।साइबर एक्सपर्ट के अनुसार, अगर आपके पास भी ऐसा मैसेज आए तो 1930 पर कॉल करके शिकायत करें।



