
वेटरनरी कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर व भूतपूर्व सांसद युयना प्रसाद मंडल के पुत्र डॉ. चित्ररंजन प्रसाद यादव का दिल्ली में निधन, मधुबनी में शोक की लहर
मधुबनी- 08 सितंबर। बिहार के वरिष्ठ पशु चिकित्सक एवं शिक्षाविद डॉ. चित्ररंजन प्रसाद यादव का दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से मधुबनी जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जाता है कि डॉ. यादव पटना वेटरनरी कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे। सेवानिवृत्ति के बाद वे सक्रिय राजनीति में आए थे। वे लौकहा विधानसभा सीट से दो बार विधायक पद के उम्मीदवार रह चुके थे। अपने सरल स्वभाव और सामाजिक कार्यों के कारण वे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना,मधुबनी लाए जाने की तैयारी चल रही है। उनका अंतिम संस्कार लौकही के राजारामपट्टी गांव में होगी।
इनके पिता स्वर्गीय युयना प्रसाद मंडल तत्कालीन जयनगर लोकसभा क्षेत्र से एक बार और समस्तीपुर से दो बार सांसद रहे थे।
वहीं रहिका कालेज की प्राचार्य आरती प्रसाद के बड़े भाई थे। उनके निधन पर पूर्व केन्द्रीय राज्य गृह मंत्री डा.शकील अहमद,राज्यसभा सांसद डाक्टर फैयाज अहमद,राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल,पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी,पूर्व मंत्री समीर कुमार महासेठ,डा.बिमलेश प्रकाश,राजद नेता सह जेपी सेनानी हनुमान प्रसाद राउत आदि ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।



