भारत

मुंबई में PM मोदी की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश, पिस्तौल सहित 2 गिरफ्तार

मुंबई- 08 सितंबर। महाराष्ट्र के बांद्रा में स्थित बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) इलाके में स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुंबई दौरे से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक के पास पिस्तौल और एक के पास पीएमओ का बोगस परिचय पत्र मिला है। मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस इन दोनों से गहन पूछताछ कर रही है।

इस मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पकड़े गए एक युवक की पहचान रोहन पारेख (24) के रुप में की गई है। बीकेसी में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी शामिल हो रहे है, इसलिए कार्यक्रम स्थल पर जबरदस्त पुलिस व्यवस्था की गयी है। इसी जगह पर नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में सिक्योरिटी चेक के दौरान दोनों युवक संदिग्धावस्था मिले।

सुरक्षा एजेंसियों को उन पर शक हुआ और उन्होंने तुरंत दोनों को हिरासत में ले लिया। उनमें से रोहन पारेख ने खुद को पीएमओ का अफसर बताया और परिचय पत्र दिखाया। लेकिन जांच के दौरान रोहन का परिचय पत्र बोगस पाया गया, जबकि उसके साथ के व्यक्ति के पास पिस्तौल मिला, जिससे दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में आगे की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है। दोनों संदिग्धों से अच्छी तरह पूछताछ की जा रही है और दोनों के मकसद के बारे में जानकारी इकट्ठा की जा रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!