
MADHUBANI:- शहर के गंगासागर काली मंदिर परिसर की दुकानें तीसरे दिन भी बंद, राज दरभंगा की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
मधुबनी- 08 सितंबर। शहर के प्रसिद्ध गंगासागर काली मंदिर परिसर में दुकानदारों का विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी है। दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखकर अग्रिम राशि कई वापसी सहित अन्य मांगों पर अडिग हैं।परिसर में तीन दिनों से सन्नाटा पसरा है। दुकानदारों को अपनी दुकानें बंद रखकर नाराजगी जाहिर करने से राज दरभंगा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। राज दरभंगा जैसी ऐतिहासिक संस्थान को पहल की जरूरत आ पड़ी है।
दुकानदारों और स्थानीय लोगों का कहना है कि राज दरभंगा को इस मामले में पारदर्शिता लानी चाहिए। दुकानदारों की मांगों का समाधान की पहल किया जाना चाहिए।दुकानदारों का आरोप है कि पूरा परिसर राज दरभंगा की संपत्ति है। एक-एक दुकानदार से लाखों की अग्रिम राशि ली गई है। दुकानदारों से ली गई लाखों की राशि किसकी जेब में जाती है।
दुकानदारों का आरोप है कि हर महीने के किराये को लेकर टकराव पैदा हो गया है। जानकारी के अनुसार दुकानदारों द्वारा मंगलवार को एक आवेदन सदर एसडीओ को सौंपा गया है।



