
MADHUBANI:- गंगासागर काली मंदिर तालाब की बदहाली; गंदगी और वॉशिंग पॉइंट में तब्दील हुआ भिंडा
मधुबनी- 01 सितंबर। शहर के ऐतिहासिक गंगासागर काली मंदिर तालाब की दुर्दशा थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले दिनों इसी तालाब के भिंड पर फैली गंदगी और कचरे को लेकर खबर प्रकाशित की गई थी, लेकिन किसी ने अब तक कोई सुध नहीं ली। अब स्थिति और बिगड़ गई है।बता दें कि तालाब के एक भिंडा को निजी चार पहिया वाहनों के लिए वॉशिंग पॉइंट बना दिया गया है।
दिनभर एक दर्जन से अधिक वाहनों की धुलाई तालाब के पानी से की जा रही है। जिससे शैंपू, डीजल और मोबिल का पानी सीधे तालाब में जा रहा है, जिससे तालाब का पानी प्रदूषित हो रहा है। एक तरफ गंदगी से तालाब भिंडा पटा नजर रहा है, वहीं वाहन धुलाई से पानी जहरीला हो रहा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि धार्मिक आस्था वाले इस तालाब की लगातार उपेक्षा हो रही है।स्थानीय लोगों ने राज दरभंगा से मांग की है कि तालाब की सफाई के साथ-साथ यहां वाहन धुलाई पर तत्काल रोक लगाई जाए।



