
भारत
मुंबई के ATLAS SkillTech University में शामिल हुए बिहार के मधुबनी की पेपरमेशी कलाकार कामिनी कौशल
मुंबई- 19 अगस्त। मुंबई के कुर्ला स्थित ATLAS SkillTech University में 18-19 अगस्त को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 60 छात्रों की भागीदारी होगी। कार्यशाला में शामिल बिहार के मधुबनी की पेपरमेशी कलाकार कामिनी कौशल ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को स्किल और रचनात्मकता से जोड़ना है।
उन्होंने बताया कि कार्यशाला में पेपरमेशी कलाकृतियों के बारे में छात्राओं ने काफी रुचि दिखाई। आयोजकों के अनुसार दोनों वर्कशॉप में छात्रों को इंडस्ट्री से जुड़े स्किल्स की ट्रेनिंग दी गई। छात्रों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट और क्रिएटिव काम भी दिखाए गए।



