
MADHUBANI शहर में 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया जाएगा संदेश
मधुबनी – 16 अगस्त। अंजुमन इत्तेहाद-ए-मिल्लत के तत्वावधान में जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर एक अहम बैठक रविवार को बड़ा बाजार मस्जिद चौक स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की सरपरस्ती *मौलाना जमीरउद्दीन ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 26 अगस्त को सुबह 9:00 बजे सूडी हाई स्कूल के मैदान से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा।
अंजुमन के बानी व नगर निगम के उपमेयर अमानुल्लाह खान जुलूस की आदाब और सदारत करेंगे। उन्होंने कहा कि जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से निकाला जाएगा। इसमें शहर के सभी समुदायों से अमन-चैन और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मुबारक अवसर पर हर वर्ष मुस्लिम समुदाय द्वारा उत्साह और शांति के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाता है। जुलूस के माध्यम से आपसी भाईचारे, अमन और मोहब्बत का संदेश प्रसारित किया जाता है। हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश के मौके पर उनके उपदेशों और शांति के पैगाम को याद करते हुए जुलूस और जलसों का आयोजन किया जाता है।
आयोजकों ने बताया कि जुलूस सूडी हाई स्कूल के मैदान से प्रारंभ होकर मधुबनी शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों से होते हुए *थाना मोड़* पर पहुंचकर संपन्न होगा। थाना मोड़ पर सभी जुलूस एकत्रित होकर एकजुटता का संदेश देंगे।
बैठक में मौलाना मंजूर,डॉ. माशूक अंजुम,मौलाना गुलाम मुर्तजा, कैसर इकबाल मिंटू,मौलाना अमजद रजा मिस्बाही, गुलाम मुस्तफा, हाफिज इरशाद,समीउल्लाह खान उर्फ झुन्ना खान, जुल्फिकार अली, चांद बाबू* सहित अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में जुलूस की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।



