विश्व

NEPAL: सिरहा हिंसा के मृतक परिवार और सरकार के बीच समझौता

काठमांडू- 01 अगस्त। सिरहा के गोलबाजार क्षेत्र में 30 जुलाई को हुई घटना में पुलिस की गोली से जान गंवाने वाले गणेश यादव के परिवार और नेपाल सरकार के बीच सात सूत्रीय समझौता हुआ है।

बीती रातभर वार्ता के बाद शनिवार सुबह को औरही गाउंपालिका-2 स्थित मोतिपुर में मृतक के परिजनों और गृह मंत्रालय के प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता के बाद समझौता-पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।

समझौते के अनुसार, नेपाल सरकार ने गणेश यादव को शहीद घोषित करने की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने तथा उनके परिवार को 10 लाख नेपाली रुपये की राहत राशि उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई है।

इसके अलावा, ३० जुलाई को गोलबाजार क्षेत्र में हुई घटना की निष्पक्ष और प्रभावी जांच कर दोषियों के खिलाफ प्रचलित कानून के अनुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

समझौते में यह भी तय किया गया है कि मृतक के परिवार के एक योग्य सदस्य को रोजगार का अवसर प्रदान किया जाएगा। सरकार ने घटना की जांच के लिए गठित समिति की रिपोर्ट में दिए जाने वाले सुझावों और सिफारिशों को कानून के अनुरूप लागू करने का भी आश्वासन दिया है।

इसके साथ ही, मृतक गणेश यादव की स्मृति में स्थानीय सरकार के समन्वय से गांवपालिका के उपयुक्त स्थान पर स्मृति पार्क का निर्माण किया जाएगा और पार्क परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

समझौते में मृतक का अंतिम संस्कार कराने, उनकी पत्नी और बहन को उपयुक्त रोजगार दिलाने के लिए पहल करने तथा उनके पिता के उपचार के लिए आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने का भी उल्लेख किया गया है।

दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद सिरहा जिले की स्थिति फिलहाल शांत बताई जा रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!